ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपंडाल व घर-घर विराजे गजानन, ढोल के संग उड़ा गुलाल

पंडाल व घर-घर विराजे गजानन, ढोल के संग उड़ा गुलाल

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...
1/ 3गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...
गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...
2/ 3गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...
गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...
3/ 3गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 31 Aug 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणपति की मूर्ति स्थापित की गईं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे-साउंड पर थिरकते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे लगे।

मंदिर और घरों के पूजा स्थान को आकर्षक रूप से सजाया गया

गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही कई कालोनियों में श्रद्धालुओं ने गणपति स्थापना से पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसके बाद गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जबकि शहर के विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया। विधि विधान से पूजा-र्चना कर श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। साथ ही भजन कीर्तन भी किया। जबकि आयोजन स्थल, मंदिर और घरों के पूजा स्थान को आकर्षक रूप से सजाया गया। फूलमालाएं, बंदनवार, झालरें और लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल रहा।

फूलों की वर्षा का स्वागत किया गया

गजानन का भक्तों ने फूलों की वर्षा का स्वागत किया। पुजारी के बाद घर व पांडाल में अतिथि ने भगवान गजानन की आरती की। सुख समृद्धि की कामना की।

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

गणेश चतुर्थी को लेकर थानों की पुलिस सतर्क रही। साथ ही गणेश उत्सव की जगह पर एसआई सहित कई कांस्टेबल ड्यिूटी पर लगाए गए। डीएम व एसपी के निर्देश पर आला अफसर भी गणेश उत्सव को लेकर निगरानी करते दिखाई दिए।

यहां विराजे लम्बोदर

चौक के उदासीन अखाड़ा में मठिया के महाराज।

क्षत्रिय धर्मशाला में चौक के राजा।

बेरी चौकी के पास मोहलला बाबूजई में एक दंत।

उदासीन बाबा की मठिया हुसैनपुरा में लम्बोदर।

सदर बाजार लाला रामचरन धर्मशाला में पार्वती नंदन।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें