मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर में बताए तनाव दूर करने के उपाय

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाई। डॉ. अभिनव रस्तोगी ने मानसिक बीमारियों के प्रति समाज में झिझक को बताया। शिविर नौ जून तक चलेगा, जिसमें योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा।

मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर में बताए तनाव दूर करने के उपाय

शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योग विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर के दूसरे दिन मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों ने साधकों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव रस्तोगी और जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अभिनव रस्तोगी ने कहा कि मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में अब भी झिझक बनी हुई है, जिसके कारण लोग समय पर उपचार नहीं लेते। उन्होंने बताया कि अकेलापन और संयुक्त परिवारों का टूटना मानसिक तनाव बढ़ने की बड़ी वजह है। शिविर में सौरभ गोयल, तेजवीर गुप्ता, सरोज कश्यप, रचना चांदना और डॉ. सारिका अग्रवाल समेत प्रशिक्षकों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर नौ जून तक प्रतिदिन सुबह संचालित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।