ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर11 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित कीं

11 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित कीं

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में सत्यपाल शर्मा भूतपूर्व सैनिक द्वारा 11 छात्राओं सुधा, उपासना, मुस्कान, सोनम, छवि पारुल, अंजली, प्राची,...

11 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित कीं
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 22 Oct 2023 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में सत्यपाल शर्मा भूतपूर्व सैनिक द्वारा 11 छात्राओं सुधा, उपासना, मुस्कान, सोनम, छवि पारुल, अंजली, प्राची, काजल, सोनम वर्मा और अवंतिका को नवदुर्गा के पावन अवसर पर नि:शुल्क साइकिल एवं मिष्ठान वितरण किया। दो छात्राए नालन्दा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की एवं अन्य प्राथमिक विद्यालय की थीं।
विद्यालय को 6 प्लास्टिक की चेयर भी दीं। मुख्य अतिथि गजेंद्र गंगवार ने बताया कि काफी दूर से छात्राएं अब तक स्कूल पैदल आती थीं। साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने और घर जाने में मदद मिलेगी। प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सैनी ने धन्यवाद दिया। संचालन मनोज सुमन ने किया। परसीमा श्रीवास्तव, शोभना गुप्ता, हिना शकील, प्रत्युषा प्रियदर्शी, अभिषेक वर्मा, अमित आर्य, सचिन कुमार, सौरभ मिश्रा, प्रभाकर, रविंद्र कुमार, ममता सिंह उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें