Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsFraud Alert Anganwadi Workers in Shahjahanpur Targeted by Online Scam
आंगनबाड़ी कार्यकत्री न करें ओटीपी शेयर : रस्तोगी

आंगनबाड़ी कार्यकत्री न करें ओटीपी शेयर : रस्तोगी

संक्षेप:

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन ठगी हो रही है, जिससे उनमें भय का माहौल है। ठग फोन पर ओटीपी मांगकर कार्यकर्ताओं के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सीडीपीओ को अलर्ट भेजा है और कार्यकर्ताओं को ओटीपी न बताने की सलाह दी है।

Jan 20, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शाहजहांपुर में जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हो रही ऑनलाइन ठगी के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भय का माहौल है, वहीं लाभार्थी भी अब फेस कैप्चरिंग कराने से एतराज करने लगे है। जिले के भावलखेड़ा, खुदागंज, जैतीपुर सहित कई विकास खंडों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खाते ओटीपी पूछकर खाली कर दिए गए। जानकारी के बाद संबंधित थाने में तहरीर दी गयी। जानकारी के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने सभी सीडीपीओ को अलर्ट भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक रहने के निर्देश दिए। भावलखेड़ा के सीडीपीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि ठगों ने खुद को विभाग से जुड़ा बताकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन कर मानदेय, प्रोत्साहन राशि या तकनीकी अपडेट का हवाला देकर ओटीपी हासिल कर रहे हैं।

खुदागंज की अनुराधा शंखधार के खाते से 13सौ रुपये उड़ा लिए। कटिया कम्मू गांव के लाभार्थी के खाते से छह हजार निकाल लिए गए। आंगनबाड़ी मनसा शुक्ला के खाते से ने रोजा थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा आधा दर्जन लोगों को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने ओटीपी नहीं बताया। डीपीओ ने बताया कि पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुदागंज, जैतीपुर, रोजा सहित कई थानों में तहरीर दी है। डीपीओ अरविंद रस्तोगी ने बताया कि इस मामले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी को ओटीपी न बताएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;