निगोही में चार दिवसीय मेला शुरू
Shahjahnpur News - निगोही के चन्योरा गांव में बगहा बाबा मंदिर पर हवन-पूजन के बाद चार दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और बच्चों के लिए झूला लगे हैं। 30 मार्च को मां भगवती का जागरण होने के बाद मेले का समापन होगा। सरकार ने मंदिर के विकास के लिए 25 लाख का पैकेज प्रदान किया है।

निगोही। चन्योरा के बगहा बाबा मंदिर पर हवन-पूजन के बाद चार दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। 30 मार्च को मां भगवती के जागरण,भण्डारा के बाद मेले का समापन हो जाएगा। निगोही के चन्योरा गांव में स्थित बगहा बाबा मंदिर में चैत्र मास की रामनवमी को मेला लगता है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से बाबा से मांगता है,उसकी मन्नत पूरी होती है। हमेशा की तरह इस बार भी हवन-पूजन के बाद मेले का शुभारंभ हो गया। फीता तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और ब्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह ने फीता काटा। चार दिन चलने बाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद के साथ 30मार्च को मां भगवती का जगराता होने के बाद मेले का समापन हो जाएगा।
मेले में बच्चो के लिए झूला और दुकाने भी लगवाई गई है। मंदिर की महत्वा को देखते हुए सरकार ने इस धार्मिक स्थल के विकास के लिए पच्चीस लाख का विशेष पैकेज भी प्रदान किया था। इस अवसर पर अजयपाल सिंह,नरेश सिंह,संजय सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


