चार बीईओ बने बीएसए कैडर के अधिकारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरशाहजहांपुर में चार खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति देकर बीएसए कैडर में शामिल किया गया है। पदोन्नति से बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। पदोन्नत अधिकारियों में केडी यादव, हेमेंद्र सिंह, सुरेंद्र मौर्या और नगेंद्र सिंह शामिल हैं। सभी अधिकारियों को विभागीय कर्मचारियों ने बधाई दी है।

शाहजहांपुर। जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने पदोन्नति देकर बीएसए कैडर यानी समूह ख में शामिल कर लिया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल बन गया। सिंधौली के खंड शिक्षा अधिकारी केडी यादव, कटरा खुदागंज के हेमेंद्र सिंह, ददरौल के सुरेंद्र मौर्या तथा नगर क्षेत्र शाहजहांपुर के नगेंद्र सिंह को पदोन्नति प्रदान की गई है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


