पूर्व राज्य मंत्री अवधेश वर्मा के पिता का निधन, आज शाम को होगा अंतिम संस्कार
Shahjahnpur News - पूर्व राज्य मंत्री अवधेश वर्मा के पिता ऊधौ लाल वर्मा का रविवार रात निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी और वह लंबे समय तक सरकारी सेवा में रहे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे ग्राम कहिलिया में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

शाहजहांपुर। पूर्व राज्य मंत्री अवधेश वर्मा के पिता ऊधौ लाल वर्मा का रविवार रात निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय तक सरकारी सेवा में रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिवार के अनुसार ऊधौ लाल वर्मा का रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी थे और भावलखेड़ा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे ग्राम कहिलिया स्थित वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।
अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, परिचितों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


