दीपावली पर हुई डेंगू बुखार से पीड़ित पूर्व सभासद की मौत
दवा के बड़े व्यापारी की पत्नी एवं पूर्व सभासद कंचन रस्तोगी का डेंगू बुखार से दीपावली पर्व पर निधन हो गया। उनके निधन पर नेताओं, समाजसेवियों एवं...

दवा के बड़े व्यापारी की पत्नी एवं पूर्व सभासद कंचन रस्तोगी का डेंगू बुखार से दीपावली पर्व पर निधन हो गया। उनके निधन पर नेताओं, समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया।
तिलहर के पक्का कटरा मोहल्ला निवासी दवा के बड़े व्यापारी अरुण रस्तोगी मदन की पत्नी पूर्व सभासद कंचन रस्तोगी को करवाचौथ की रात बुखार आया था। इसके बाद उन्हें निजी उपचार दिलाकर बरेली भर्ती कराया गया था। बरेली में जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें 4 दिन पहले लखनऊ के बड़े प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भी इलाज में सुधार नहीं हुआ और दीपावली की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति अरुण रस्तोगी ने बताया कि उनकी पत्नी कंचन को डेंगू बुखार हो गया था। उनके निधन पर विधायक सलोना कुशवाहा, डॉ राम सिंह कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह बूटी, पूर्व चेयरमैन इमरान खां, चेयरमैन हाजरा बेगम, भाजपा नेता सुशील बाबू गुप्ता बबलू, राजीव राठौर, उपेंद्र सिंह नवादा, मोहित गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, राइस मिलर पंकज गुप्ता, सत्य प्रकाश आर्य, देवेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया।
