फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रिक्रिएशन

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - अल्हागंज में एक वर्ष पूर्व खेत में लटके मिले 13 वर्षीय किशोर यश की संदिग्ध मौत की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने शनिवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। पुलिस ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटना को दोहराया और सबूत जुटाने का प्रयास किया। यश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।

फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रिक्रिएशन

अल्हागंज। एक वर्ष पूर्व खेत में पेड़ से लटके मिले 13 वर्षीय किशोर यश की संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। बरेली से आई विशेषज्ञ टीम ने पुलिस के साथ मिलकर डमी के माध्यम से घटनाक्रम को दोहराया और घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र को घेरकर ग्रामीणों को दूर रखा गया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामला मई 2025 का है, जब रघुनाथपुर गांव में यश का शव पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।