ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपहले लव मैरिज, फिर घरेलू खिचखिच, अब बीवी की मौत

पहले लव मैरिज, फिर घरेलू खिचखिच, अब बीवी की मौत

रोजा की हांडा कालोनी में मूंगफली व्यापारी सुधीर गुप्ता की बीवी कंचन की गोली लगने से मौत हो गई। सुधीर अौर कंचन ने सात साल पहले लव मैरिज की थी। गुरुवार रात में दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। इसके बाद...

पहले लव मैरिज, फिर घरेलू खिचखिच, अब बीवी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 02 Feb 2018 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रोजा की हांडा कालोनी में मूंगफली व्यापारी सुधीर गुप्ता की बीवी कंचन की गोली लगने से मौत हो गई। सुधीर अौर कंचन ने सात साल पहले लव मैरिज की थी। गुरुवार रात में दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। इसके बाद सुधीर अपने पिता रामसेवक की लाइसेंसी दुनाली बंदूक ले आया। कुछ ही देर बाद गोली और कंचन को लग गई। कंचन की मौत हो गई।

रात करीब 11 बजे पुलिस और अपने ससुर दिनेश को सुधीर ने फोन किया और बताया कि बंदूक की छीनाझपटी में गोली चल गई। गोली उसकी पत्नी कंचन को लग गई, जिससे कंचन की मौत हो गई। पुलिस हांडा कालोनी में सुधीर के घर गई, जांच की। बंदूक कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने सुधीर को हिरासत में ले लिया। सुधीर से पूछताछ की जा रही है।हांडा कालोनी में सुधीर का अपना दोमंजिला मकान है। कंचन की लाश दोमंजिल पर बने कमरे से पुलिस ने बरामद की है, वहीं पास में बंदूक रखी हुई थी, जो सुधीर के पिता की थी। सुधीर के पिता हांडा कालोनी में ही सुधीर के मकान से कुछ दूरी पर परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि सुधीर मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के कल्लुआ गांव का रहने वाला है। काफी समय पहले सुधीर का परिवार कमाने खाने के लिए रोजा की हांडा कालोनी में आकर रहने लगा। यहीं पर पास में रहने वाली कंचन से सुधीर को प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, परिवार के लोग मान गए, दोनों की सात साल पहले शादी कर दी। कंचन और सुधीर का पांच साल का बेटा उत्कर्ष भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें