ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरनिगोही में दो पक्षों में फायरिंग व आगजनी

निगोही में दो पक्षों में फायरिंग व आगजनी

निगोही के ब्यूर गांव में सोमवार देर रात बवाल हो गया। मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक पक्ष के घर में आगजनी भी कर दी गई। घटना के बाद...

निगोही में दो पक्षों में फायरिंग व आगजनी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 14 Aug 2018 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

निगोही के ब्यूर गांव में सोमवार देर रात बवाल हो गया। मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक पक्ष के घर में आगजनी भी कर दी गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ब्यूर गांव के सुधीर और संतोष के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार रात किसी ने बिजली का तार काट दिया। सुधीर ने विरोध करते हुए संतोष पर तार काटने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। संतोष पक्ष के लोगों ने सुधीर की जमकर पिटाई लगा दी। सुधीर पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले आए। इस बीच कई राउंड फायर भी किए गए। आरोप है कि संतोष के घर में आग भी लगा दी गई।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुधीर को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर संतोष पक्ष के लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। सुधीर की मानें तो हर रोज उनकी घर की ओर आने वाली बिजली की लाइन को रात में काट दिया जाता था। इसका उसने विरोध किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें