मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा पर जानकारी देते अधिकारी। शाहजहांपुर। मेडिकल कालेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन अग्निशम

शाहजहांपुर। मेडिकल कालेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में किया गया। सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और स्टाफ को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग, विद्युत एवं गैस जनित आग से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


