Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsFire Breaks Out at Magh Mela in Mirzapur Devotees Shelters Destroyed
 संशोधित::=ढाई घाट माघ मेले में आग से संतों की तीन झोपड़ियां राख, नकदी समेत लाखों का नुकसान

संशोधित::=ढाई घाट माघ मेले में आग से संतों की तीन झोपड़ियां राख, नकदी समेत लाखों का नुकसान

संक्षेप:

Shahjahnpur News - फोटो 25: ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेले में लगी आग।मिर्जापुर, संवाददाता। ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में शुक्रवार शाम आग लगने से संतों की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना...

Jan 23, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

फोटो 25: ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेले में लगी आग। मिर्जापुर, संवाददाता। ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में शुक्रवार शाम आग लगने से संतों की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में नकदी, रसोई का सामान, फर्नीचर समेत करीब दस लाख रुपये से अधिक का सामान नष्ट होने की बात सामने आई है। आग लगने से कुछ देर के लिए मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गंगा तट पर योगी मौज नाथ और विजय नाथ आश्रम बनाकर निवास कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे आरती के बाद संत विश्राम कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान एक दीपक की लौ पास में टंगे कैलेंडर की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और आग विकराल हो गई। संतों ने बताया कि आग में करीब 60 हजार रुपये की नकदी, रसोई का सामान, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मेला प्रभारी मनोज भाटी, एसएचओ शमशाबाद समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। राहत की बात यह रही कि आश्रम में रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग की घटना मौत का कुआं और अन्य झूलों के सामने वाली गली में हुई, जिससे मेले में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।