ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरवित्तमंत्री ने किसानों को बताए नये कानूनों के फायदे

वित्तमंत्री ने किसानों को बताए नये कानूनों के फायदे

भावलखेड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया...

वित्तमंत्री ने किसानों को बताए नये कानूनों के फायदे
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 21 Jan 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

भावलखेड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्यातिथि थे। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन की महत्ता एवं पर्यावरण में हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कृषि कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कृषि कानून किस तरह से यह किसानों के लिए फायदेमंद है, उन्होंने उपज को बाजार व्यवस्था तथा कांट्रैक्ट फार्मिंग के बारे में किसानों को समझाया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। और किसानों से आग्रह किया नई तकनीकी अपनाकर अपनी आय को दोगुना करें तथा अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक डा. कपिल कृषि विज्ञान के प्रभारी अधिकारी डा. एनसी त्रिपाठी, डा. एसके वर्मा, रोवित कुमार, प्रसार वैज्ञानिक डा. सीपी गुप्ता ने उपयोगी जानकारी किसानों को दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें