ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरत्योहार: दिखा चांद, आज होगी ईद

त्योहार: दिखा चांद, आज होगी ईद

ईद-उल-फितर के चांद का दीदार गुरुवार को हो गया। चांद के नजर आते ही रोजेदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे, साथ ही ईद की तैयारियां भी शुरू हो...

त्योहार: दिखा चांद, आज होगी ईद
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 14 May 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

ईद-उल-फितर के चांद का दीदार गुरुवार को हो गया। चांद के नजर आते ही रोजेदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे, साथ ही ईद की तैयारियां भी शुरू हो गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन ने भी त्योहार पर भीड़ रोकने के लिए कसरत शुरू कर दी है।

30 रोजों के बाद अल्लाह ने ईद रूपी तोहफा मुसलमानों को दिया। गुरुवार को रमजान का महीना पूरा होने पर मगरिब की नमाज के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चांद का दीदार करने के लिए छतों पर चढ़ गए। चांद नजर आते ही लोगों ने दुआ की। इसी के साथ सुबह की नमाज की तैयारी शुरू हो गई। वहीं दूसरी तरफ कोविड-19 को देखते हुए मस्जिदों और ईदगाह में पांच-पांच व्यक्ति ही नमाज अदा करेंगे। नियमों को पालन कराने के लिए पुलिस भी एक्टिव हो गई है।

ईद पर बरतें जरूरी सावधानी

विषम परिस्थितियों में पूरे परिवार के साथ खुशियां बांटे। लेकिन, कोविड नियमों का पालन जरूर करें। गले मिलने के बजाय दूर से ईद मुबारक विश करें। ऐसे समय में उनके दुख में जरूर शरीक हो, जिन्होंने कोविड के चलते अपनों को खोया। उन्हें अकेला और असहाय न महसूस होने दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें