Shahjahnpur News: गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित, दो घायल, एक की मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: जैतीपुर, संवाददाता। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास शनिवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई

Shahjahnpur News: गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित, दो घायल, एक की मौत

Shahjahnpur News: जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास शनिवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। कटरा थाना क्षेत्र के रमापुर गांव निवासी श्यामू (25) अपने साथी मनोज के साथ करकौर गांव रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में मनोज की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे मनोज के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित, दो घायल, एक की मौत