Shahjahnpur News: आमरण अनशन के दौरान तीसरे दिन दो की तबीयत बिगड़ी
Shahjahnpur News: अनशन पर बैठे किसान यूनियन कार्यकर्ता, स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।निगोही, संवाददाता। संडा खास विद्युत उपकेंद्र शुरू कराने और संबंधित जेई के स्थानांत

Shahjahnpur News: निगोही। संडा खास विद्युत उपकेंद्र शुरू कराने और संबंधित जेई के स्थानांतरण की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और अनशनकारी लक्ष्मण प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार कराने की सलाह दी, लेकिन अनशनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसान यूनियन के कार्यकर्ता 26 जून से संडा खास विद्युत उपकेंद्र के बाहर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों ने पांच दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने रविवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया, जो तीसरे दिन भी जारी रहा。
स्वास्थ्य की स्थिति
सोमवार को एसडीएम तिलहर जीत सिंह, सीओ सदर और एसडीओ ने अनशन स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की थी, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। मंगलवार को डॉक्टर ललित वर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में देवेंद्र सिंह का रक्तचाप और शुगर स्तर प्रभावित मिला, जबकि लक्ष्मण प्रसाद की तबीयत भी बिगड़ी हुई थी।
अनशन की स्थिति
मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन पर देवेंद्र पाल सिंह, राजपाल यादव, श्रीकृष्ण, श्रीराम, मलिखान, माधुरी देवी कुशवाहा, नरेश यादव, पार्वती देवी, राजेश शर्मा और सरदार बलवीर सिंह भी बैठे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


