रात में गांव पहुंच एडीएम ने लगाई चौपाल, लेखपाल निलंबित
Shahjahnpur News - एडीम अरविंद कुमार ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए।टैग: सख्तीसबहेड: फॉर्मर रजिस्ट्री न बनने की शिकायत पर शनिवार रात एडीएम पहुंचे थे कांट, डीएम को सौंपी

कांट। फॉर्मर रजिस्ट्री न बनने की शिकायत पर शनिवार रात अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सीधे गांव पहुंच गए। पंचायत भवन में रोशनी की व्यवस्था कर चौपाल लगाई गई, जहां सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कांट परगना के ग्राम चंदौरा बहादुर से ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए न तो नियमित कैंप लगाया जा रहा है और न ही रजिस्ट्रियां बन रही हैं। शिकायत मिलते ही अपर जिलाधिकारी रात करीब आठ बजे गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
पंचायत भवन में ही चौपाल लगाकर उन्होंने एक-एक ग्रामीण की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।चौपाल में ग्रामीणों ने विरासत, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों में अनियमितता, कृषक दुर्घटना सहायता के मामलों में देरी, गोशाला की जमीन की पैमाइश न होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि एक अप्रैल से रोजाना कैंप लगाने के निर्देश के बावजूद लेखपाल केवल एक दिन ही कैंप में आया, जिससे अधिकांश लोगों के काम लंबित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ग्राम में तैनात लेखपाल आशीष कुमार यादव के निलंबन की संस्तुति डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को भेजी। इसके बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर संजय पांडेय ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।-30 अप्रैल तक पंचायत भवनों पर नियमित कैंपकांट। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद ने बताया कि 30 अप्रैल तक पंचायत भवनों पर नियमित कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य कराया जा रहा है। इसमें लेखपाल, पंचायत सहायक और जनसेवा केंद्र कर्मियों की तैनाती की गई है। ग्राम प्रधान और कोटेदार को भी सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।--फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लेखपालों को निर्धारित समय तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई होगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम शाहजहांपुर।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


