भुगतान न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - पुवायां, संवाददाता।गन्ना भुगतान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसानों ने सोमवार को राजीव चौक पर तहसीलदार का पुतला फूंका। आग लगने

भुगतान न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन, पुतला फूंका

पुवायां। गन्ना भुगतान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसानों ने सोमवार को राजीव चौक पर तहसीलदार का पुतला फूंका। आग लगने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने पानी डालकर उसे बुझा दिया। किसान पिछले 14 दिनों से नवीन गल्ला मंडी में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि चीनी मिलों ने अब तक गन्ने का भुगतान नहीं किया, जिससे आर्थिक संकट बढ़ रहा है। किसानों ने कहा कि भुगतान न होने से बेटियों की शादियां तक प्रभावित हो रही हैं। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान न हुआ तो चक्काजाम किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।