ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरगन्ने की तौल नहीं होने पर किसानों ने किया चौराहा जाम

गन्ने की तौल नहीं होने पर किसानों ने किया चौराहा जाम

करीब आठ दिन से गन्ने की ट्राली की तौल कराने के लिए लाइन में लगे किसानों का सब्र का बांध रविवार को टूट गया। किसानों ने चीनी मिल पर गन्ना पर्ची निरस्त करने का आरोप लगाते हुए चांदापुर चौराहे पर...

गन्ने की तौल नहीं होने पर किसानों ने किया चौराहा जाम
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 06 May 2018 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

करीब आठ दिन से गन्ने की ट्राली की तौल कराने के लिए लाइन में लगे किसानों का सब्र का बांध रविवार को टूट गया। किसानों ने चीनी मिल पर गन्ना पर्ची निरस्त करने का आरोप लगाते हुए चांदापुर चौराहे पर ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं। तीन घंटे तक किसानों ने जाम नहीं खोला। इस दौरान पुलिस ने केन मैनेजर से बात कराई, तब शांत होकर किसानों ने जाम खोला।

सुबह करीब नौ बजे किसानों ने चौराहे को जाम कर दिया। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों को खड़ा कर पूरी तरह से यातायात ठप कर दिया। किसानों का आरोप है कि आठ दिन से तौल कराने के लिए लाइन में लगे थे। जब उसका नंबर आया तो उसकी गन्ना पर्ची निरस्त कर दी गई। जाम की सूचना मिलने पर साढ़े नौ बजे खुटार पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने किसानों से गोला चीनी मिल के जीएम से फोन पर बात की। जीएम ने केन मैनेजर को मौके पर भेजने की बात कही। करीब दो घंटे बाद केन मैनेजर डा.ओडी शर्मा व एसीएम संजीव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि गोला मिल में वायलर खराब होने से तौल नहीं हो पा रही है। इस बीच किसानों ने गन्ना ले जाने के लिए ट्रक बढ़वाने व पर्ची की तिथि को आगे बढ़वाएं जाने की मांग की। जिस पर केन मैनेजर ने आश्वासन दिया कि ट्रैक्टर-ट्राली से पहले बैलगाड़ी की तौल कराई जाएगी। क्योंकि, जानवरों के दोनों समय के चारे पानी का इंतजाम कराना संभव नहीं है। केन मैनेजर की बात को मानकर किसानों ने तीन घंटे के बाद जाम को खोल दिया।

जाम लगाने वालों में अजीत शुक्ला, पिन्टू शुक्ला, रोहित शुक्ला, पंकज मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, अनुज पाण्डेय, रामप्रकाश त्रिवेदी, विद्यासागर मिश्रा, आदित्य त्रिवेदी, रूप नारयान पाण्डेय, गुरुदेव सिंह, बलदेव सिंह, शिवराम, सिंह, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस की मशक्कत से खुला जाम

=चौराहे पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने चीनी मिल के जीएम से बात की। उसके बाद अफसरों से बात कर जाम को खुलवाया।

थम गए वाहन

=जाम लगने से बड़ी संख्या में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सेहरामऊ, मैलानी से आने वाले लोगों को काफी दुश्वारियों से दो चार होना पड़ा। तेज धूप में सभी काफी परेशान हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें