गेहूं खरीद न होने पर भाकियू ने आरएफसी के क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन कर गेहूं में आग लगाई

Apr 07, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - पुवायां में भारतीय किसान यूनियन ने बारदाना की कमी के कारण खरीद में हो रही देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी भ्रस्टाचार कर रहे हैं और उन्होंने गेंहू में आग लगाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खरीद जल्द शुरू नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

गेहूं खरीद न होने पर भाकियू ने आरएफसी के क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन कर गेहूं में आग लगाई

पुवायां, संवाददाता। खरीद शुरू हुए एक सप्ताह बीत गया लेकिन केंद्र प्रभारी बारदाना नहीं होने का बहाना बनाकर खरीद नहीं कर रहे जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र प्रभारियों पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए गेंहू में आग लगाई साथ ही खरीद सुचारू रूप से नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुवायां में क्रय केन्द्रों पर खरीद नही होने से किसान परेशान है ऐसे में किसान अपनी फसल औने पौने दामों पर बेंचने को मजबूर है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने किसानों के साथ मंडी में जाकर बिरोध प्रदर्शन कर गेंहू फूंक दिया।

प्रदर्शन करने वाले किसानों ने दो दिन में खरीद शुचारू रूप से शुरू नही किये जाने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।