Shahjahnpur News: टिकरी में खुला उर्वरक बिक्री केंद्र, अब किसानों को गांव के पास मिलेगी खाद

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड ने ग्राम टिकरी में नए उर्वरक बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। वितरक सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह केंद्र किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। सहकारिता आंदोलन का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

टिकरी में खुला उर्वरक बिक्री केंद्र, अब किसानों को गांव के पास मिलेगी खाद

Shahjahnpur News: जिले के किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड ने निगोही रोड स्थित ग्राम टिकरी में नए उर्वरक बिक्री केंद्र की शुरुआत की है। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और किसानों को यूरिया व डीएपी की पर्ची काटकर खाद की बोरियां वितरित कर बिक्री का शुभारंभ कराया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सहकारिता आंदोलन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति और अन्नदाता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि टिकरी में बिक्री केंद्र शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अब उच्च गुणवत्ता वाली खाद और उर्वरकों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

किसानों को बेहतर सुविधाएं होंगी उपलब्ध

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पहले से अधिक आधुनिक और पारदर्शी हुई है। जिला सहकारी बैंक, डीसीडीएफ, क्रय-विक्रय संघ, साधन सहकारी समितियां और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सहित सभी इकाइयां किसानों को आर्थिक, तकनीकी और कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सहकारिता की सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा रही हैं。

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्रा, निगोही ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष क्षमा वर्मा, अवधेश दीक्षित, महानगर महामंत्री भगवान दीन कन्नौजिया, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के उपाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना बंटी, डायरेक्टर करुणाकांत दीक्षित, संतोष मौर्य, विनय शर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सचिव आनंद श्रीवास्तव, एडीसीओ दिनेश कुमार, संजय सिंह, एडीओ राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिकरी का नया बिक्री केंद्र

किसानों को बेहतर सुविधाएं होंगी उपलब्ध: सलोना

शाहजहांपुर। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि टिकरी का नया बिक्री केंद्र पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहजहांपुर और निगोही के बीच स्थित इस केंद्र को भविष्य में ''''विलेज मॉल'''' के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां किसानों को विभिन्न कृषि संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

सामान्य प्रश्न

टिकरी में नए उर्वरक बिक्री केंद्र का उद्घाटन किसने किया?
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने टिकरी में नए उर्वरक बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।