Shahjahnpur News: अधिक पैसे की मांग और गलत व्यवहार कर खाद न देने का आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: अनुराग मिश्रा ने डीएम को पत्र लिखकर हरिहरपुर के साधन सहकारी समिति के सचिव पर किसानों के साथ बुरा व्यवहार, खाद में हेरफेर और अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लगाया है। गांव में खाद वितरण की समस्या बनी हुई है और किसानों को उचित तरीके से खाद नहीं मिल रहा है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

Shahjahnpur News: अधिक पैसे की मांग और गलत व्यवहार कर खाद न देने का आरोप

Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी अनुराग मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि साधन सहकारी समिति हरिहरपुर के सचिव द्वारा किसानों के साथ गलत व्यवहार कर खाद वितरण में गड़बड़ी व अधिक पैसे लेना, खाद न देना और कालाबाजारी कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। गांव वालों के साथ भी यह समस्या बनी हुई है। वह खाद लेने का कई बार प्रयास किया। इसके बावजूद उचित तरीके से खाद नहीं दी गई। उनसे अतिरिक्त पैसे की मांग की गई। अभद्र व्यवहार किया गया। इससे उसे व अन्य किसानों को काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित अनुराग मिश्रा ने मामले की जांच करकर संबंधित सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।