सेवानिवृत्त होने पर होमगार्डों को दी भावभीनी विदाई
Mar 02, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - क्षेत्र के गांव केशरपुर माफी के चार होमगार्ड रविवार को सेवानिवृत्त हुए। रामशंकर मिश्र, प्रकाश चंद्र, रामकुमार गुप्ता और बंदे हसन के लिए थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी इस अवसर पर मौजूद रहे।

क्षेत्र के गांव केशरपुर माफी निवासी रामशंकर मिश्र, अण्डहा निवासी प्रकाश चंद्र, इटौआ निवासी रामकुमार गुप्ता, नरौठा देवीदास निवासी बंदे हसन होमगार्ड थे। रविवार को चारों होमगार्ड सेवानिवृत्त हो गए। जिसके उपलक्ष्य में थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, एसआई अनिल कुमार, विवेक सिंह, महिपाल सिंह, एचएम दिनेश चंद्र, अनुज कुमार, रोली, राजेश कुमार बीओ, अनंत कुमार मिश्र पीसी, मायाराम मिश्र पीसी, रोहित, दुर्गेश, अनिल, अरुण, विमलेश,दिवाकर, राजाराम सहित तमाम होमगार्ड व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


