Shahjahnpur News: अब तक रोडवेज को सीएमओ के पत्र का इंतजार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: फाॅलोअप-फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर चालक को ड्यूटी देने का मामला-आरएम और मुख्यालय स्तर से मामले में कराई जा रही है जांचशाहजहांपुर, संवाददाता। रोडवे

Shahjahnpur News: अब तक रोडवेज को सीएमओ के पत्र का इंतजार

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। रोडवेज के संविदा चालक मोरसिंह के फर्जी चिकित्सीय प्रमाणपत्र का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई के लिए रोडवेज विभाग सीएमओ के पत्र का इंतजार कर रहा है। चालक पर आरोप है कि हरियाणा की जेल से रिहा होने के बाद उसने जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक का फर्जी प्रमाणपत्र बनवा लिया था। मामले की जांच के दौरान जैतीपुर सीएचसी के संबंधित चिकित्सक ने प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए सीएमओ को पत्र भेजा था। इसके बाद मामले में रोडवेज विभाग की ओर से भी संविदा चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की गई। हालांकि, विभाग का कहना है कि कार्रवाई के लिए सीएमओ की ओर से आधिकारिक पत्र मिलने का इंतजार है।

रोडवेज के एआरएम अरूण कुमार ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट अथवा पत्र मिलने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संविदा चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और उसके आधार पर विभाग को गुमराह करने के आरोपों की भी जांच के लिए कमेटी जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: अब तक रोडवेज को सीएमओ के पत्र का इंतजार