फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर दो करोड़ की कर चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

Feb 15, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर लगभग दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 नवंबर 2025 को हुई जब जीएसटी सचल दल ने संदिग्ध दस्तावेजों की जांच की। गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं।

 फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर दो करोड़ की कर चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर, संवाददाता। फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने के मामले में पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। प्रकरण 28 नवंबर 2025 की रात का है, जब जीएसटी सचल दल प्रभारी हरित कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान प्रमोद एंटरप्राइज के नाम से संचालित फर्म के ई-वे बिल और बिल्टी संदिग्ध पाए गए। दस्तावेजों की जांच में वे कूट रचित निकले। इस संबंध में थाना रोजा में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। विवेचना गैंगस्टर सेल प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई। सूचना पर पुलिस ने हथौड़ा चौराहे के पास अटसलिया पुल के निकट चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अखिलेश पुत्र अशोक कुमार निवासी गजियापुर पोस्ट मूसापुर थाना सरैनी जिला रायबरेली, वर्तमान पता गली नं0 04 बी ब्लॉक स्वरुप नगर दिल्ली, विपिन पुत्र नक्षत्रपाल सिंह निवासी गली नंबर 04 के सामने मौहल्ला नेकपुर थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं, वर्तमान निवासी मकान नंबर 317ए एफ ब्लॉक थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद, शिवओम शर्मा उर्फ सुमित पुत्र चतरसैन निवासी ग्राम लच्छैडा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर और राहुल राणा पुत्र रामकुमार निवासी कैडी थाना बाबरी जनपद शामली शामिल हैं। तलाशी में फर्जी जीएसटी फर्म से संबंधित बिल, बिल्टी और मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गिरोह फर्जी फर्म के जरिए स्क्रैप की गाड़ियों का परिवहन कर कर चोरी कर रहा था। आगे की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;