ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमंत्री के आवास के आसपास ही नहीं, पूरे शहर में कराएं फागिंग

मंत्री के आवास के आसपास ही नहीं, पूरे शहर में कराएं फागिंग

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बरसाती मौसम में शहर में फागिंग नहीं होने को प्रमुखता से...

मंत्री के आवास के आसपास ही नहीं, पूरे शहर में कराएं फागिंग
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 30 Jul 2018 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बरसाती मौसम में शहर में फागिंग नहीं होने को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त से दो टूक कहा कि सिर्फ कैबिनेट मंत्री के घर के आसपास र्फांगग नहीं कराई जाए, बल्कि पूरे शहर में मच्छरों से निपटने को र्फांगग होना चाहिए।सोमवार को जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने संयुक्त नगर आयुक्त एसके सिंह को ज्ञापन दिया। सबसे पहले फागिंग के मुद्दे को उठाया। व्यापारियों ने कहा कि शहर में बने इज्जतघरों की इज्जत खुद खराब हो रही है। वहां पर गंदगी का माहौल है। सड़क पर घूमते जानवर भी दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।पंकज वर्मा ने कहा कि जब से नगर पालिका से नगर निगम बना है, तब से हालात काफी बदतर होते जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निगम बनने से जनता को फायदा नहीं हुआ है।इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री तिलकराज भोला, महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला,जितेंद्र नाथ शुक्ला, अजय मोहन, शकील अहमद, ओमबाबू, सुरेंद्र वर्मा, विवेक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजीव सिंह, पंकज कुमार, मुन्तका बेग आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें