ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरआशाओं और शिक्षामित्रों ने साझा किए अपने अनुभव

आशाओं और शिक्षामित्रों ने साझा किए अपने अनुभव

सत्य भारती स्कूल भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षामित्र, एएनएम और कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके संघर्षशील जीवन के...

सत्य भारती स्कूल भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षामित्र, एएनएम और कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके संघर्षशील जीवन के...
1/ 2सत्य भारती स्कूल भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षामित्र, एएनएम और कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके संघर्षशील जीवन के...
सत्य भारती स्कूल भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षामित्र, एएनएम और कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके संघर्षशील जीवन के...
2/ 2सत्य भारती स्कूल भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षामित्र, एएनएम और कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके संघर्षशील जीवन के...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 09 Mar 2019 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

सत्य भारती स्कूल भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षामित्र, एएनएम और कामकाजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके संघर्षशील जीवन के संस्मरण सुनकर, उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने जीवन के संस्मरण सुनाकर दूसरों को प्रेरित किया। आशाओं ने अपने कार्यक्षेत्र की चुनौतियों और उनके प्रबंधन की जानकारी दी। महिला शिक्षामित्रों ने अपने अध्यापन अनुभव साझा किए। रसोइया और एएनएम आदि कामकाजी महिलाओं ने घर और ड्यूटी के बीच संतुलन रखने के टिप्स दिए। सभी ने कहा कि महिलाएं किसी तरह पुरूषों से कम नहीं हैं। कुछ काम केवल महिलाएं ही सही ढंग से कर सकती हैं।

इस बीच बाल पास प्रतियोगिता हुई। ए और बी टीम के बीच खेले गए खेल में ए टीम विजेता रही। संघर्षशील महिलाओं को बैच लगाकर और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। पर्वतारोही अरुणिमा सिंह की कहानी लैपटाप पर वीडियो के माध्यम से दिखाई गई। विद्यालय की छात्राओं ने महान महिलाओं की वेशभूषा धारण उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पोस्टर बैनर प्रतियोगिता हुई।

महान महिलाओं के संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई। इस मौके पर रेहान बेग, रेखा रानी, अर्चना शर्मा, नीलम गंगवार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें