Shahjahnpur News: अस्मिता सेपक टाकरा लीग में सुदामा प्रसाद विद्यास्थली विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली स्कूल में अस्मिता सेपक टाकरा लीग 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीम ने जीत हासिल की। समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।

अस्मिता सेपक टाकरा लीग में सुदामा प्रसाद विद्यास्थली विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता
अस्मिता सेपक टाकरा लीग में सुदामा प्रसाद विद्यास्थली विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली स्कूल में गुरुवार को अस्मिता सेपक टाकरा लीग शाहजहांपुर-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी एस.पी. बमनिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली और स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. कुलशुम सिद्दीकी तथा समाजसेवी पूनम मेहरोत्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

आयोजन में शाहजहांपुर सेपक टाकरा एसोसिएशन की सचिव महजबीन मंसूरी समेत कमेटी के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फैजान, आशीष, रेहान और वंदना सैनी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि सेपक टाकरा एक रोमांचक खेल है, जिसमें फुटबॉल, जिम्नास्टिक और वॉलीबॉल के कौशल का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। यह खेल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है तथा विश्व कप, साउथ कप और एशियन गेम्स जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: अस्मिता सेपक टाकरा लीग में सुदामा प्रसाद विद्यास्थली विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता