अटेवा प्रीमियर लीग में चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Apr 04, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मैच जीतने वाले अनुराग शुक्ला को अतिथियों ने सम्मानित किया।शाहजहांपुर, संवाददाता। पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आ

अटेवा प्रीमियर लीग में चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को नॉकआउट दौर के चार मुकाबले खेले गए। दिनभर चले इन मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों के बीच चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहला मुकाबला सुबह डायमण्ड टाइटंस रोजा और केवी वारियर्स के बीच खेला गया। डायमण्ड टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी वारियर्स की टीम दबाव में आ गई और 14.2 ओवर में 112 रन पर सिमट गई।

इस तरह डायमण्ड टाइटंस ने 111 रन से बड़ी जीत दर्ज की। मानिक सिरोही ने 69 रन बनाने के साथ दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।दूसरा मैच लेखपाल वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स कलान के बीच खेला गया। लेखपाल वारियर्स ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की टीम 15 ओवर में 132 रन ही बना सकी। लेखपाल वारियर्स ने 22 रन से जीत दर्ज की। सूरज कुमार ने 44 रन बनाने के साथ दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।तीसरा मुकाबला शाहजहांपुर मास्टर्स और यूपी जलनिगम यूनाइटेड के बीच हुआ। शाहजहांपुर मास्टर्स ने 15 ओवर में 152 रन बनाए। जवाब में यूपी जलनिगम यूनाइटेड ने 12.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। अनुराग शुक्ला ने 19 गेंदों पर 49 रन और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाया।चौथे मैच में इंडियन रेलवे लोको लायंस रोजा ने 14.5 ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में भावलखेड़ा ब्लास्टर्स ने 12.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। विपिन दीक्षित ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इन मुकाबलों के बाद डायमण्ड टाइटंस रोजा, लेखपाल वारियर्स, यूपी जलनिगम यूनाइटेड शाहजहांपुर और भावलखेड़ा ब्लास्टर्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले 5 अप्रैल को खेले जाएंगे, जिनको लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।