सख्ती: होली पर कच्ची शराब निकाली तो जाएंगे जेल

Feb 28, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - होली के त्योहार के चलते आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कच्ची शराब बनाते या बेचते पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन किया गया है, और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जाएगी।

सख्ती: होली पर कच्ची शराब निकाली तो जाएंगे जेल

होली के त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते, बेचते या ले जाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा। गांवों और शहरी इलाकों में संभावित ठिकानों को चिन्हित किया गया है। नदी किनारे, जंगल क्षेत्र और सुनसान स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा ढाबों, होटलों और किराना दुकानों पर भी जांच की जाएगी ताकि अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की खपत बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी तहसीलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए कार्यवाई शुरू कर दी गयी है। इसके लिए विभागीय टीमों का गठन कर दिया गया है, जो लगातार गश्त कर संदिग्ध स्थानों पर दबिश देंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।