ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरजनसंख्या नियंत्रण के लिए हर देशवासी हो सजग : जितिन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए हर देशवासी हो सजग : जितिन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिन पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। रविवार को हुए समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने...

जनसंख्या नियंत्रण के लिए हर देशवासी हो सजग : जितिन
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 23 Sep 2019 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिन पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। रविवार को हुए समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

जितिन प्रसाद ने भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने अपने भारत को डिजिटल इण्डिया बनाया था। वर्तमान में आम जनमानस की संचार व्यवस्था आवश्यकता बन गई है। पूर्व पीएम ने कम्प्यूटर व मोबाइल फोन लाने पर जोर दिया था। प्रसाद ने कहा कि साल 2027 तक भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हो जाएगी। ऐसे मेें जनसंख्या नियत्रंण के लिए हर देशवासी को जागरूक होना पडे़गा। इसी कड़ी में सामान्य ज्ञान में प्रथम पुरस्कार डॉन एण्ड डोना के अभिषेक यादव को लैपटॉप, दूसरा पुरस्कार इस्लामिया इंटर कॉलेज के सुहेल को टेबलेट और तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से पाने वालों में सेंट पॉल स्कूल के सारिया मुजीव खान व इस्लामिया इंटर कॉलेज के जीशान अली रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ब्रहमस्वरूप सागर, दिनेश मिश्रा, मोहम्मद आमीन, विनय शर्मा, रजनीश गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय, अशफाक उल्ला, पातीराम दीक्षित, राकेश मिश्रा, कृृपाराम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, भन्नू, चिरंजीव, विनीत मिश्रा, अहमद अली, हस्सू खां, फाहिम खां आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें