शिक्षकों साथ बीएसए ने चलाया नामांकन अभियान
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - सेहरामऊ दक्षिणी गांव में बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने गांव में जाकर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के साथ मिलकर रैली निकाली गई और ग्रामीणों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

सेहरामऊ दक्षिणी गांव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता स्वयं गांव पहुंचीं और घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर जोर देते हुए शिक्षकों के साथ पूरे गांव में रैली निकाली। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, प्रधानाचार्य देवेश वाजपेई सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


