Shahjahnpur News: पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: रक्षाबंधन पर्व के चलते शाहजहांपुर में सीओ दीपक कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारों और आमजन से बातचीत कर शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सीओ परशुरामपुरी दीपक कुमार सिंह ने थाना पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने दुकानदारों और आमजन से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। दीपक ने पुलिसकर्मियों को जाम से बचाव, अव्यवस्थित वाहनों पर कार्रवाई और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।


