रिश्तों में प्रेम, सम्मान और समझ बढ़ाने का दिया संदेश

रिश्तों में प्रेम, सम्मान और समझ बढ़ाने का दिया संदेश

संक्षेप:

Shahjahnpur News - फाेटो 19: विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।शाहजहांपुर, संवाददाता। बहू नहीं बेटी मंच के माध्यम से सास-बहू के रिश्तों में प्रेम, सम्मान और समझ बढ़ाने का संदेश दिया गया। शहर के...

Nov 11, 2025 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

फाेटो 19: विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। शाहजहांपुर, संवाददाता। बहू नहीं बेटी मंच के माध्यम से सास-बहू के रिश्तों में प्रेम, सम्मान और समझ बढ़ाने का संदेश दिया गया। शहर के विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी निधि शर्मा विदुषी ने कहा कि जिस घर में बहू को सम्मान मिलता है उस घर को देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम का संचालन साक्षी निधि शर्मा विदुषी ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में सास-बहू का रिश्ता केवल परंपरा नहीं, बल्कि परिवार की मजबूती की नींव है। यदि बहू को प्यार और सम्मान दिया जाए तो घर में सुख-शांति और संस्कार स्थायी रहते हैं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने ‘बहू नहीं बेटी’ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि परिवार में समरसता तभी आएगी जब दोनों एक-दूसरे को समझें और साथ चलें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी ने पुराने कटु संबंधों को भुलाकर स्नेह और सहयोग के नए रिश्ते की शुरुआत करने का संकल्प लिया। अंत में साक्षी निधि शर्मा विदुषी ने कहा कि यह मंच सास-बहू के बीच संवाद बढ़ाने और सामाजिक सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां सास बहू को बेटी समझे और बहू सास को मां, वही परिवार सच्चे अर्थों में संस्कारी बनता है। कार्यक्रम में शांति देवी, मीना शर्मा, किरण ओझा, सोनी, नीतू शर्मा, रेखा देवी, पूजा शर्मा, वंदना, ईश्वरवती,आरती शर्मा, सीमा दुबे, पूजा शर्मा, दुर्गा, रेनू, दीक्षा शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।