एसडीओ ने बिजली चोरी और लाइन लॉस पर जताई नाराजगी

Oct 19, 2024 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में, बिजली चोरी और लाइन लॉस के बढ़ते मामलों को लेकर एसडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने चोरी वाले क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए। बैठक में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की समीक्षा की...

एसडीओ ने बिजली चोरी और लाइन लॉस पर जताई नाराजगी

शाहजहांपुर। बिजली चोरी को लेकर बढ़ते लाइन लॉस पर रोजा के एसडीओ ने नाराजगी जताई है।सीडीओ सीपी जायसवाल ने विद्युत उपकेंद्र के जेई साथ साप्ताहिक बैठक कर नाराजगी जताते हुए चोरी वाले इलाके चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसडीओ ने हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र की समीक्षा करते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के बारे में जानकारी की, जिस पर जेई अंकित तिवारी ने बताया कि तय समय में क्षमता वृद्धि कर ली गई है, एसडीओ ने जेई का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य जेई को भी लगन से कार्य करने को कहा। उन्होंने लाइन लॉस अधिक वाले फीडर पर बिजली चोरी करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सब डिवीजन के लोदीपुर मोहल्ले सर्वाधिक बिजली चोरी की शिकायतें आने पर जेई को चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीओ ने जेई मनीष प्रजापति से लगातार चेकिंग कराने तथा नियमित विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में अनुरक्षण माह के अंतर्गत कार्य कराने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर चेतावनी के निर्देश दिए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।