जुलूस और होली से पहले दिनभर लटके तार दुरुस्त किए

Mar 03, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर। होली और लाट साहब के जुलूस को देखते हुए शहर में बिजली निगम की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही। बहादुरगंज और चौक समेत अन्य इलाकों में लट

जुलूस और होली से पहले दिनभर लटके तार दुरुस्त किए

होली और लाट साहब के जुलूस को देखते हुए शहर में बिजली निगम की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही। बहादुरगंज और चौक समेत अन्य इलाकों में लटके और ढीले बिजली तारों को ठीक किया गया। जुलूस मार्ग पर विशेष रूप से निरीक्षण कर संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर दुरुस्त किया जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार देर शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।