खड़े होकर कटवाए कनेक्शन, बकाएदारों में हड़कंप

Feb 28, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - बिजली विभाग ने लगातार प्रयासों के बावजूद बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने पुवायां डिवीजन के नवाबपुर गांव में चेकिंग करते हुए कई कनेक्शन काटे और बकाया जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों की चेकिंग भी की।

खड़े होकर कटवाए कनेक्शन, बकाएदारों में हड़कंप

लगातार प्रयास के बाबजूद भी बिजली बिल जमा न होने पर निगम के एसई ने सख्ती दिखाते हुए कनेक्शन कटवाना शुरू कर दिए हैं। उसी क्रम में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने पुवायां डिवीजन के नवाबपुर गांव में चेकिंग करते हुए कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती करते हुए कनेक्शन कटवाए तथा बकाया जमा करने के लिए कहा। इस दौरान एसई ने क्षेत्र में लगाए गए ट्रांसफार्मरों की चेकिंग कर कमियां दूर करने के संबंधित जेई को निर्देश दिए। इस मौके पर एक्सईएन पुनीत निगम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।