जनपद में होली स्थलों से हटाए गए बिजली के तार

Mar 02, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - बिजली विभाग ने होली पर्व को सुरक्षित रूप से मनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों पर बिजली के तारों को अस्थायी रूप से हटाया गया है। एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। होली पर 24 घंटे बिजली सप्लाई का आश्वासन दिया गया है।

जनपद में होली स्थलों से हटाए गए बिजली के तार

होली पर्व को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होलिका दहन स्थलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। बिजली विभाग के एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के ग्रामीण इलाकों में जलालाबाद, कलान, बादशाहनगर, खुदागंज, कांट, निगोही, खुटार, पुवायां, तिलहर, कटरा और सेहरामऊ दक्षिणी सहित कई स्थानों पर होलिका दहन स्थलों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार हटाए गए हैं।

होलिका दहन के दौरान आग की ऊंची लपटों के कारण तारों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटनाएं हो सकती हैं। जेई अरविंद कुमार, अमित चौधरी एवं संजीव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तारों को अस्थायी रूप से हटाया गया है। पर्व समाप्त होने के बाद दोबारा विधिवत रूप से तारों को जोड़ दिया जाएगा। ===== होली पर निर्बाध मिलेगी बिजली सप्लाई = होली के त्योहार पर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी थ कहीं भी फाल्ट आने पर तत्काल लाइनमैन ठीक करेंगे। उसके लिए एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने सभी लाइनमैन की ड्यूटी लगाकर तैनाती स्थल पर बने रहने के लिए कहा है। एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लाइन स्टाफ को लगा दिया गया है। कहीं भी फाल्ट आने पर तत्काल सही किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।