ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरचुनाव 2022: मूकबधिर देंगे चुनाव में योगदान, ड्यूटी का फर्ज निभाएंगे

चुनाव 2022: मूकबधिर देंगे चुनाव में योगदान, ड्यूटी का फर्ज निभाएंगे

मतदान महात्यौहार 2022 को संपन्न कराने के लिए हर विभाग का अपना अपना अहम रोल होता है। फिर चाहे वह मतदान हो या नामांकन। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 को...

चुनाव 2022: मूकबधिर देंगे चुनाव में योगदान, ड्यूटी का फर्ज निभाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 24 Jan 2022 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मतदान महात्यौहार 2022 को संपन्न कराने के लिए हर विभाग का अपना अपना अहम रोल होता है। फिर चाहे वह मतदान हो या नामांकन। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 को संपन्न कराने के लिए मूकबधिर कर्मचारी भी अहम भूमिका निभाकर अपनी ड्यूटी का फर्ज अदा करेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में एनआईसी के द्वारा ड्यूटी लगाने के लिए जिन अधिकारियों, कर्मचारियों का डाटा भेजा गया है, उनमें जिला पंचायत राज कार्यालय के अंतर्गत ग्राम, देहात व अन्य जगहों पर तैनात किए गए 60-65 मूकबधिर सफाईकर्मियों को ड्यूटी लगाई गई है।ड्यूटी पहुंचने के बाद सीडीओ दफ्तर में उनकी ड्यूटी तैयार कर दी गई है, हालांकि मूकबाधिरों से सिर्फ चुनाव ड्यूटी में सिर्फ सामान लाने, बक्शा उठाना रखना, जलपान आदि की देखरेख का ही काम लिया जाएगा। कुछ लोग सही सलामत होकर ड्यूटी कटवाने के लिए दौड़ लगाते सीडीओ दफ्तर में नजर आ रहे हैं। वहीं मूकबधिर लोग भी इस बार.निर्वाचन मे ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाएंगे।

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि हमारे पंचायत विभाग के ऐसे 60-65 मूकबधिर सफाई कर्मचारी ड्यूटी करेंगे, जिनका कार्य सामान को रखवाना, ईवीएम रखवाना, पोस्टल बैलेट पेपर आदि पहुंचाना होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें