Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश के हमले में घायल कपड़ा व्यापारी की उपचार के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: मिर्जापुर के मुख्य बाजार में छुट्टा गोवंश के हमले में बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी दिनेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से बाजार में व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापारियों ने छुट्टा गोवंश की समस्या पर चिंता व्यक्त की।

Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश के हमले में घायल कपड़ा व्यापारी की उपचार के दौरान मौत

Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में छुट्टा गोवंश के हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी दिनेश गुप्ता का गुरुवार को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर कस्बे में पहुंचते ही व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बीते गुरुवार शाम करीब सात बजे दिनेश गुप्ता अपनी कपड़े की दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बाजार में घूमता हुआ एक छुट्टा नंदी उनकी दुकान के पास पहुंच गया। बताया गया कि दिनेश ने नंदी को वहां से भगाने का प्रयास किया, जिस पर वह आक्रामक हो गया और उन पर हमला कर दिया।

नंदी ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यापारियों ने कस्बे में बढ़ती छुट्टा गोवंश की समस्या पर चिंता जताई। उनका कहना है कि बाजार समेत कई स्थानों पर छुट्टा गोवंश घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: छुट्टा गोवंश के हमले में घायल कपड़ा व्यापारी की उपचार के दौरान मौत