ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, नोडल अफसर निगरानी में

ईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, नोडल अफसर निगरानी में

कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए लगातार शारीरिक दूरी बनाए जाने पर जिला प्रशासन जोर दे रहा है। अब जब ईद है तो जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर...

कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए लगातार शारीरिक दूरी बनाए जाने पर जिला प्रशासन जोर दे रहा है। अब जब ईद है तो जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर...
1/ 2कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए लगातार शारीरिक दूरी बनाए जाने पर जिला प्रशासन जोर दे रहा है। अब जब ईद है तो जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर...
कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए लगातार शारीरिक दूरी बनाए जाने पर जिला प्रशासन जोर दे रहा है। अब जब ईद है तो जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर...
2/ 2कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए लगातार शारीरिक दूरी बनाए जाने पर जिला प्रशासन जोर दे रहा है। अब जब ईद है तो जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 25 May 2020 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए लगातार शारीरिक दूरी बनाए जाने पर जिला प्रशासन जोर दे रहा है। अब जब ईद है तो जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है कि ईद की बधाई एक दूसरे को दूर से दें। गले लगकर ईद की बधाई न दी जाए। सोमवार को ईद है, इसलिए पूरे जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों के बाहर सोमवार को नमाज के वक्त बड़ी संख्या मेंं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन ने पूरे माहौल पर नजर रखने के लिए नोडल अफसरों की भी तैनाती की है।ईदगाह और मस्जिदों में प्रशासन ने नमाज पढ़ने वालों की संख्या भी तय की है। रविवार को डीएम इं्रद्रविक्रम सिंह और एसपी एस चनप्पा ने फोर्स के साथ पूरे शहर में रूट मार्च किया। लोगों से अपील की कि लोग अपने घरों में ही ईद की खुशियां मनाएं। बाहर बहुत जरूरी काम होने पर ही निकलें। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डा. एस चनप्पा ने लोगों को मुंह पर मास्क लगाने के लिए जागरुक किया। लाकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने रखने की अपील की। डीएम-एसपी ने लोगों से कहा कि सावधानी ही बचाव है। मुंह पर मास्क लगाए। हाथों को साबुन से धुलते रहें। सेनेटाइज करते रहें।इस बार ईदगाह में लगने वाला मेला भी नहीं लगेगा। पिछले साल तक ईदगाह में नमाज के बाद बच्चे अपने बड़ों के साथ खिलौने, मिठाई खरीदते थे और झूले भी झूलते थे। पर इस बार बच्चों को भी घरों से बाहर आने पर प्रतिबंध है। कोरोना के कारण ही पूरे रमजान भर लोगों ने नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में नमाज और तराबीह पढ़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें