आज से शहर के बाहर दौड़ेंगी ई-बसें, पुवायां-निगोही रूट पर संचालन शुरू
Shahjahnpur News - शहर की सीमा से बाहर ई-बसों के संचालन की मांग पूरी हो गई है। अब ई-बसें पुवायां और निगोही रूट पर चलेंगी। निगोही के लिए चार और पुवायां के लिए दस बसें संचालित की जाएंगी। यह निर्णय जनप्रतिनिधियों और आम जनता की मांग पर लिया गया है।

शहर की सीमा से बाहर ई-बसों के संचालन की लंबे समय से उठ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। रविवार से ई-बसें पुवायां और निगोही रूट पर चलनी शुरू हो गई हैं। फिलहाल निगोही के लिए चार और पुवायां के लिए दस बसें संचालित की जा रही हैं, जबकि शेष बसें शहर के अंदर पूर्ववत चलेंगी। ई-बसों को बाहरी रूट पर चलाने की मांग जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की ओर से लगातार की जा रही थी। एमएलसी सुधीर गुप्ता ने भी इस संबंध में पत्र लिखकर शहर से बाहर बस संचालन की मांग उठाई थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कमिश्नर की बैठक में नगर आयुक्त से इस मुद्दे पर चर्चा करने को कहा था।
कमिश्नर की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिलने के बाद निर्णय पर अमल हुआ। दो दिन पूर्व ‘हिन्दुस्तान’ ने भी इस विषय पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


