लीड कांवेंट में दशहरा पर्व मनाया
लीड कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने दशहरे का पर्व मनाया। राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बताया कि अन्याय पर न्याय...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 22 Oct 2023 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें
लीड कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने दशहरे का पर्व मनाया। राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बताया कि अन्याय पर न्याय की विजय के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने 14 वर्ष वन में बिताकर राक्षसों का वध किया। निदेशक मोहम्मद जमाल ने कहा कि दशहरा त्योहार सच्चाई, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में अध्ययन श्रीवास्तव, अर्णव शुक्ला, आदित्य द्विवेदी, शिवांश गुप्ता, अनंत मिश्रा, आरव सिंह, अंश गौतम, वंश गौतम, शानवी शर्मा, अयांश, नील मिश्रा आदि बच्चों का सहयोग रहा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
