गैस एजेंसी के कर्मचारी पर गाली-गलौज का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के रेती रोड स्थित एक गैस एजेंसी के नशे में धुत्त कर्मचारी ने दो भाइयों को डंडा लेकर दौड़ाया। भाइयों ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच की और नशे में धुत्त कर्मचारी...

शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम पर कार्यरत कर्मचारी शाम होते ही शराब के नशे में निकलने वाले हर किसी को गाली गलौज करने लगता है। दो दिन पहले घर से टहलने निकले दो भाइयों को नशे में धुत्त कर्मचारी ने डंडा लेकर दौड़ा दिया। किसी तरह दोनों ने बचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। युवक अधिक में नशे में होने के कारण एजेंसी के अन्य कर्मचारियों को कड़े निर्देश देकर चेतावनी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


