Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsDrug Inspector Raids Illegal Medical Store in Bareilly Seizes Medicines Worth 1 25 Lakh
साउथ सिटी में अवैध मेडिकल जांच को ड्रग इंस्पेक्टर ने किया सील

साउथ सिटी में अवैध मेडिकल जांच को ड्रग इंस्पेक्टर ने किया सील

संक्षेप:

Shahjahnpur News - बरेली में सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर शालिनी मित्रा ने बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। सुनीत कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर से 1.25 लाख रुपये की...

Oct 16, 2024 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

सहायक आयुक्त औषधि बरेली के निर्देशानुसार ड्रग इंस्पेक्टर शालिनी मित्रा द्वारा पुलिस बल के साथ महानगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर ने सुनीत कुमार गुप्ता मेडिकल स्टोर साउथ सिटी काम्प्लेक्स अजीजगंज में बिना वैध लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापा डाला गया। इसमें उन्होंने पाया कि सुनीत कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा था। जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक औषधियां सील की गई तथा 4 संदिग्ध नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए। साथ ही मेडिकल स्टोर सील कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि नमूना परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात दोषी व्यक्तिके विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त मेडिकल स्टोर दो बार पहले ही छापेमारी की, जिसके बाद वह तीसरी बार में पकड़ में आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें