ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरडा. निर्मल जिलाध्यक्ष व अंकित चुने गए जिलामंत्री

डा. निर्मल जिलाध्यक्ष व अंकित चुने गए जिलामंत्री

अखिल भारतीय श्री सैनी माली सेवा समाज की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें डा. निर्मल सैनी को जिलाध्यक्ष व अंकित सैनी को जिलामंत्री चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ।...

डा. निर्मल जिलाध्यक्ष व अंकित चुने गए जिलामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 11 Feb 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय श्री सैनी माली सेवा समाज की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें डा. निर्मल सैनी को जिलाध्यक्ष व अंकित सैनी को जिलामंत्री चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। गौरहपुरा स्थित राजेश शर्मा के आवास पर चुनाव प्रक्रिया हुई।

सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को चुना गया। संरक्षक मंडल में बुद्धसेन श्रीमाली, महेश चंद्र, कलक्टर प्रसाद, शिवप्रसाद, विजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश श्रीमाली, राजेश बाबू रहेंगे। डा. निर्मल सैनी जिलाध्यक्ष, कमल कुमार श्रीमाली जिला कार्याध्यक्ष, देवेंद्र मोहन सैनी जिला उपाध्यक्ष, भोलानाथ सैनी जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अंकित सैनी जिलामंत्री, मंजीत श्रीमाली व सुरेंद्र श्रीमाली जिला उपमंत्री, सुशील शर्मा, प्रदीप सैनी जिला संगठन मंत्री, सर्वेश कुमार सैनी और अनूप सैनी जिला प्रचार मंत्री चुने गए। इसी तरह राजेश शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, अनिल सैनी को जिला सह कोषाध्यक्ष, अजय श्रीमाली को जिला कोष निरीक्षक चुन लिया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेंद्र सैनी, विनोद श्रीमाली, राकेश श्रीमाली, उमेश चंद्र श्रीमाली, राजेश श्रीमाली को शामिल किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें