Shahjahnpur News: ससुराल पक्ष पर मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: खुटार के लुकटहा गांव में छमनी ने अपने ससुराल वालों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। 10 सितंबर को राजकुमार और अन्य लोगों ने तलाक का दबाव बनाने के लिए हमला किया। पीड़िता तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही है।

Shahjahnpur News: ससुराल पक्ष पर मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप

Shahjahnpur News: खुटार। लुकटहा गांव निवासी छमनी पत्नी राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 10 सितंबर को राजकुमार समेत आठ लोग घर पहुंचे और तलाक लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि बालकराम और मगरे ने उसे बुरी नीयत से पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता करीब तीन वर्षों से मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: ससुराल पक्ष पर मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप