ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरनवोदय स्कूल में डीएम ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को पढ़ाया

नवोदय स्कूल में डीएम ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को पढ़ाया

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने नवोदय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षों में जाकर उनके विषय से संबंधित प्रश्नों को पूछा। उन्होंने शिक्षक की तरह बच्चों को...

नवोदय स्कूल में डीएम ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को पढ़ाया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 07 Sep 2019 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने नवोदय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षों में जाकर उनके विषय से संबंधित प्रश्नों को पूछा। उन्होंने शिक्षक की तरह बच्चों को पढ़ाया।

शुक्रवार के डीएम ने संगीत कक्ष में छात्र-छात्राओं से संगीत के विषय में जानकारी की। उन्होंने कहा कि बच्चों की रूचि के अनुसार ही संगीत की शिक्षा दी जाए। डीएम ने बच्चों से कहा कि शिक्षा वह सम्पदा है, जिसे न ही कोई चुरा सकता है न ही कोई बांट सकता है। हमारे देश के बच्चे जितने ही ज्यादा शिक्षित होंगे। उतना ही हमारा देश तरक्की की ओर बढ़ेगा। डीएम ने हाॅस्टल में जाकर रहने की व्यवस्था देखी।

उन्होंने विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। हाॅस्टल में दीवारों पर जाले आदि लगे होने पर नाराजगी जताई। कहा कि दीवारों के जाले, सफाई आदि की व्यवस्था प्रत्येक दिवस होना चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्य से बच्चों के खेलने का मैदान, समय व सामान से सम्बन्धित जानकारी ली। जवाब मिला कि बच्चों के खेलने का मैदान व सामान पर्याप्त संख्या में है। खेलने का समय शाम का है। उन्होंने बच्चों के मध्याह्न भोजन खाने की व्यवस्था व गुणवत्ता देखी। डीएम ने खुद भोजन चख कर भी गुणवत्ता परखी। संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार ने भी बच्चों को शिक्षा के बारे में जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें