मृतक आँगनबाड़ी कार्यकत्री के मामले डीपीओ पर होगी कार्रवाई
Shahjahnpur News - = बेटी ने मां की मौत के बाद विभागीय अधिकारियों पर लगाए थे आरोप शाहजहांपुर संवाददाता आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय दूसरे खाते में ट्रांसफर न करने क

शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय दूसरे खाते में ट्रांसफर न करने के मामले में डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक को भेजा पत्र।ऐमन जई जलाल नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति शंखवार की मौत के बाद उनकी बेटी स्मिता शंखवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें विभागीय अधिकारियों पर कई आरोप लगाए थे वही डीएम ने पूरे मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को दी थी जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि वह बीएलओ का भी काम कर रही थी बीएलओ का काम संतोष जनक तरीके से समाप्त हो चुका था उसमें उन्हें किसी प्रकार का कोई नोटिस भी नहीं दिया गया था इसके अलावा बेटी ने आरोप लगाया था कि मानदेय के लिए खाता उपलब्ध कराया था लेकिन विभागीय अधिकारी खाते में मानदेय ट्रांसफर नहीं कर रहे थे जांच में सामने आया है कि प्रीति संखवार का विकास भवन के सामने स्थित बैंक में खाता था जिसमें किसी लोन में उनकी धनराशि कट जाती थी इसके बाद उन्होंने बैंक में शिकायत की और दूसरा खाता खुलवाया दूसरे खाते की डिटेल 17 फरवरी को आंगनवाड़ी कार्यालय में उपलब्ध करवाई उसके बाद भी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उनके खाते में मानदेय की धनराशि नहीं भेजी गई ना ही मानदेय के लिए खाता नंबर बदल गया वहीं मृतक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बात भी नहीं सुनी गई इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को पत्र लिखा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


